DRDO News

Aeroplane Wing Parts Aeroplane के  Wings के सभी पार्ट्स की पूरी जानकरी Details में

Aeroplane Wing Parts: Aeroplane का wing यानी की पंख हवाई जहाज का सबसे जरूरी हिस्सा होता है। यही सबसे जरुरी पार्ट्स है जो plane को आसानी से आसमान में उड़ने में मदद करता है।

By: Puja Defence Journalist

Published on: April 15, 2026. 9:39 pm

Aeroplane Wing Parts: Aeroplane का wing यानी की पंख हवाई जहाज का सबसे जरूरी हिस्सा होता है। यही सबसे जरुरी पार्ट्स है जो plane को आसानी से आसमान में उड़ने में मदद करता है। Wing का सबसे जरुरी काम होता है लिफ्ट बनाना। जब plane आगे की तरफ तेज़ी से बढ़ता है तो हवा उसके पंखों के ऊपर और नीचे से गुजरती है।

इससे ऊपर और नीचे के Pressure में फर्क आता है और यही फर्क plane को ऊपर उठाता है। Wing को खास तरीके से डिजाइन किया जाता है ताकि वह मजबूत भी रहे और हल्का भी। अगर wing बहुत भारी होगा तो plane ठीक से उड़ नहीं पाएगा, और अगर कमजोर होगा तो टूट सकता है।

इसलिए इसमें कई छोटे-बड़े पार्ट्स लगाए जाते हैं जो मिलकर plane को balance, direction और speed को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। आज के समय में wings का इस्तेमाल सिर्फ उड़ाने के लिए ही नहीं बल्कि fuel रखने के लिए भी किया जाता है। इस आर्टिकल में हम aeroplane के wing के सभी parts के नाम और उनके क्या क्या काम होते है डिटेल्स में समझेंगे।

Wing Root

Aeroplane Wing Parts Root वह हिस्सा होता है जहां wing, aeroplane की बॉडी से जुड़ा होता है। यह wing का सबसे मजबूत हिस्सा माना जाता है क्योंकि पूरा वजन और दबाव यहीं से plane की बॉडी तक जाता है। जब plane उड़ान भरता है या हवा में झटके आते हैं, तब सबसे ज्यादा दबाव इसी हिस्से पर पड़ता है। इसलिए इसे बहुत मजबूत metal और मजबूत joints से बनाया जाता है।

Wing root के अंदर भारी और मजबूत स्ट्रक्चर होते हैं जो wing को मजबूती से पकडे होते हैं। अगर यह हिस्सा कमजोर हो जाए तो पूरा Aeroplane खतरे में आ सकता है। Wing root एक पुल की तरह काम करता है जो पंख और जहाज को जोड़ता है और जहाज को पूरी सेफ्टी से उड़ने में मदद करता है।

Wing Tip

Aeroplane Wing Parts Tip wing का सबसे आखिरी सिरा होता है। यह छोटा सा हिस्सा दिखने में बहुत ही सिंपल लगता है, लेकिन इसका काम बहुत Important होता है। जब plane उड़ता है तो wing के किनारों पर हवा का दबाव घूमने लगता है जिसे vortex कहते हैं। इससे ऊर्जा की बर्बादी होती है और plane की efficiency कम हो जाती है। Wing tip इस परेशानियों को कम करने में मदद करता है।

आजकल के Modern planes में wing tip पर winglets लगाए जाते हैं, जो fuel की बचत करते हैं और plane को ज्यादा दूरी तक उड़ने में मदद करते हैं। इसका डिजाइन ऐसा होता है कि हवा आसानी से flow करे और रुकावट कम हो सके। इसलिए wing tip plane की performance को बेहतर बनाता है।

Leading Edge

Aeroplane Wing Parts Leading Edge wing का आगे वाला हिस्सा होता है, जो सबसे पहले हवा से टकराता है। यह airflow को सही तरीके से बांटता है ताकि हवा पंख के ऊपर और नीचे smoothly निकल सके। इसका shape गोल और smooth होता है जिससे हवा बड़ी ही आसानी से फिसल जाती है और turbulence कम होता है। यह lift बनाने में बहुत जरूरी काम करता है।

Leading edge में slats भी लगे होते हैं जो slow speed पर lift को बढ़ाते हैं। खासकर takeoff और landing के समय यह बहुत काम आते हैं। अगर leading edge सही तरह से डिजाइन न किया जाए तो airflow बिगड़ सकता है और plane की उड़ान पर असर पड़ सकता है।

Trailing Edge

Trailing Edge wing का पीछे वाला हिस्सा होता है, जहां से हवा बाहर निकलती है। यह airflow को खत्म करता है और plane की stability को बनाए रखता है। इस हिस्से पर flaps और ailerons जैसे control parts लगे होते हैं, जो plane की दिशा और गति को नियंत्रित करते हैं। Trailing edge का डिजाइन पतला और sharp होता है ताकि हवा आसानी से बाहर निकल सके और drag कम हो। अगर यहां airflow में गड़बड़ी हो जाए तो plane unstable हो सकता है। इसलिए यह हिस्सा बहुत महत्वपूर्ण होता है।

Flaps

Flaps Aeroplane wing के पीछे यानी trailing edge पर लगे होते हैं, लेकिन इनका काम सिर्फ lift बढ़ाना ही नहीं होता बल्कि plane की पूरी landing और takeoff performance को improve करना होता है। जब pilot flaps को नीचे की तरफ extend करता है, तो wing का surface area और उसका curve दोनों बढ़ जाते हैं। इससे हवा का flow बदलता है और wing ज्यादा lift पैदा करता है, खासकर कम speed पर।

Flaps का सबसे बड़ा फायदा यह है कि plane कम speed पर भी stable रह सकता है। Normally plane को उड़ने के लिए high speed चाहिए होती है, लेकिन flaps की मदद से plane slow speed पर भी safely उड़ सकता है। इसी वजह से takeoff के समय plane को कम runway की जरूरत पड़ती है और landing के समय plane धीरे-धीरे और control में उतरता है।

Flaps drag भी बढ़ाते हैं, जो landing के समय फायदेमंद होता है क्योंकि इससे plane जल्दी slow हो जाता है। लेकिन उड़ान के दौरान flaps को पूरी तरह खोलकर नहीं रखा जाता क्योंकि इससे fuel consumption बढ़ सकता है।

Flaps तीन तरह के होते हैं

पहला Plain Flap Simple design, basic lift बढ़ाने के लिए। दूसरा Split Flap नीचे की तरफ खुलता है, ज्यादा drag देता है। तीसरा Slotted Flap airflow को बेहतर बनाता है, modern aircraft में ज्यादा use होता है। Modern aircraft में multi-slotted flaps भी होते हैं जो maximum lift देते हैं। कुल मिलाकर flaps plane को safe takeoff और smooth landing के लिए बहुत जरूरी होते हैं।

Ailerons

Aeroplane Wing Parts Ailerons wing के outer trailing edge पर लगे छोटे control surfaces होते हैं, लेकिन ये plane की direction control करने में बहुत बड़ी भूमिका निभाते हैं। इनका मुख्य काम होता है plane को roll कराना, यानी plane को left या right झुकाना। जब pilot control stick को left या right move करता है, तो दोनों wings के ailerons opposite direction में move करते हैं।

उदाहरण के लिए

Left turn के लिए left aileron ऊपर जाएगा, right नीचे जाएगा। Right turn के लिए right aileron ऊपर जाएगा, left नीचे जाएगा। जब एक aileron ऊपर जाता है, तो उस side का lift कम हो जाता है और दूसरी side का lift बढ़ जाता है। इससे plane एक तरफ झुकता है और turn करता है।

Ailerons बहुत precise control देते हैं, जिससे pilot smoothly turns ले सकता है। High speed पर ailerons बहुत effective होते हैं, लेकिन low speed पर इनका असर थोड़ा कम हो जाता है, इसलिए उस समय rudder और other controls की मदद ली जाती है।

Modern aircraft में advanced ailerons भी होते हैं जैसे

Differential Ailerons drag को कम करने के लिए Frise Ailerons बेहतर control और stability के लिए Simple शब्दों में बोले तो, अगर flaps plane को ऊपर उठाने और safely उतारने में मदद करते हैं, तो ailerons plane को सही दिशा में मोड़ने का काम करते हैं। दोनों ही parts मिलकर flight को safe और smooth बनाते हैं।

Spoilers

Spoilers aeroplane के Aeroplane Wing Parts के ऊपर लगे होते हैं और इनका main काम होता है lift को कम करना और plane की speed को control करना। इन्हें आप plane का air brake भी कह सकते हो। जब plane हवा में उड़ रहा होता है, तब wing lift बनाता है जिससे plane ऊपर रहता है। लेकिन कुछ situations में pilot को lift कम करनी होती है, जैसे landing के समय, plane को जल्दी नीचे लाना हो, speed कम करनी हो तब spoilers को open किया जाता है।

Spoilers कैसे काम करते हैं?

जब spoilers ऊपर उठते हैं तो हवा का smooth flow टूट जाता है और lift कम हो जाती है जिससे रुकावट बढ़ जाती है इससे plane धीरे-धीरे नीचे आने लगता है।

Landing के समय Spoilers

जब Plane runway पर touch करता है तब spoilers तुरंत पूरी तरह खुल जाते हैं इससे plane का weight wheels पर आ जाता है braking ज्यादा effective हो जाती है इससे plane जल्दी रुक जाता है और safety बढ़ती है। और अगर Air में Spoilers का Useक्र रहे है तो Flight के दौरान भी spoilers का use करना होता है।

  • Plane को stable रखने में।
  • Speed control करने में।
  • कभी-कभी Turning में मदद के लिए।

Slats

Aeroplane Wing Parts Slats wing के आगे वाले हिस्से यानि की leading edge पर लगे होते हैं और इनका main काम होता है कम speed पर lift बढ़ाना। Normally जब plane slow होता है, तो lift कम हो जाती है और plane stall में जा सकता है। Slats इस problem को solve करते हैं।

Slats कैसे काम करते हैं?

जब Slats आगे की तरफ निकलते हैं तब wing का shape बदल जाता है और हवा के flow के लिए extra space बनता है इसीलिए airflow smooth और powerful हो जाता है इससे lift बढ़ जाती है, जब speed कम हो।

Takeoff और Landing में Slats

Slats सबसे ज्यादा useful होते हैं takeoff के समय जब plane धीरे-धीरे speed पकड़ रहा होता है यानि landing के समय जब plane slow हो रहा होता है तब ये plane को आसानी से ऊपर उठने में, safely नीचे आने में, stall से बचने में और help भी करते हैं।

Stall क्या होता है?

Stall वो condition होती है जब wing lift बनाना बंद कर देता है plane अचानक नीचे गिर सकता है तब Slats इस situation को होने से रोकते हैं। और Slats कई Types के होते है कुछ aircraft में और कुछ automatic slats होते हैं कुछ में pilot manually control करता है

Simple Comparison Spoilers और Slats के बीच
FeatureSpoilersSlats
LocationWing के ऊपरWing के आगे
कामLift कम करनाLift बढ़ाना
UseLanding, brakingTakeoff, landing
EffectSpeed कमStability बढ़

Aeroplane Wing Parts का Ribs विंग की हड्डियाँ

Ribs को आप Aeroplane Wing Parts की हड्डियाँ बोल सकते हो, क्योंकि ये पूरे wing को shape देने का काम करती हैं। ये wing के अंदर एक साइड से दूसरी साइड में लगी होती हैं और wing की design को fix रखती हैं। हर rib का shape लगभग aerofoil जैसा होता है, जिससे हवा सही तरीके से flow कर सके।

Ribs का एक और बड़ा काम होता है कि ये wing skin को support देती हैं। अगर ribs न हों तो wing skin दबाव में मुड़ सकती है या टूट सकती है। जब plane हवा में होता है, तब ऊपर-नीचे से आने वाला pressure ribs पर भी पड़ता है, जिसे ये बड़ी ही आसानी से संभाल लेती हैं।

Modern aircraft में ribs aluminium alloy या composite material से बनाई जाती हैं, ताकि ये मजबूत भी रहें और वजन भी कम हो। कुछ ribs में छोटे-छोटे holes भी होते हैं, जिससे वजन कम किया जा सके और fuel या wiring के लिए जगह मिल सके। तो ribs wing की framework होती हैं, जो wing को सही shape, मजबूती और balance देती हैं।

Read Also- What is Micro Jet Turbine, Working, Types & Uses Explained

Aeroplane Wing Parts का Spars wing की रीढ़

Spars को Aeroplane Wing Parts की रीढ़ की हड्डी कहा जाता है, क्योंकि ये पूरे wing का सबसे मजबूत और जरुरी support system होते हैं। ये wing के अंदर लंबाई यानि root से tip तक में लगे होते हैं और पूरे structure का भार संभालते हैं। जब plane उड़ता है तो wing पर बहुत ज्यादा force लगता है, जैसे lift, weight और हवा का दबाव। इन सभी forces को spars ही संभालते हैं। इसलिए इन्हें बहुत मजबूत material जैसे aluminium, titanium या composite से बनाया जाता है।

आमतौर पर एक Wing में 1 से 3 spars होते हैं जैसे front spar, rear spar आदि। ये ribs और wing skin को भी support देते हैं, जिससे पूरा wing एक मजबूत structure बन जाता है। Spars का काम सिर्फ weight उठाना ही नहीं बल्कि wing को bend होने से बचाना भी होता है। अगर spars कमजोर हों तो wing हवा में ही टूट सकता है, जो बहुत खतरनाक होता है। इसलिए कहा जाता है कि spars wing का सबसे जरूरी और मजबूत हिस्सा होते हैं।

Wing Skin

Wing Skin wing की बाहरी परत होती है, जो सीधा हवा के संपर्क में रहती है। इसका सबसे बड़ा काम होता है airflow को smooth बनाना ताकि plane को कम resistance मिले और वो आसानी से उड़ सके। Wing skin सिर्फ covering नहीं होती, बल्कि यह भी structure का हिस्सा होती है। यह pressure को पूरे wing में बराबर बांटती है, जिससे किसी एक जगह ज्यादा दबाव न पड़े।

पहले के Aircraft में skin aluminium sheet की होती थी, लेकिन आजकल modern planes में composite materials जैसे carbon fiber का इस्तेमाल होता है। ये ज्यादा मजबूत, हल्के और टिकाऊ होते हैं। Wing skin ribs और spars से जुड़ी होती है और मिलकर एक मजबूत shell बनाती है। यह wing को बाहरी नुकसान जैसे हवा, बारिश, तापमान से भी बचाती है। wing skin wing की चमड़ी है, जो उसे smooth, मजबूत और सुरक्षित बनाती है।

Fuel Tank Wing Tank

Aeroplane Wing Parts आज के ज़्यादातर Aeroplane में fuel wings के अंदर ही store किया जाता है, जिसे wing tank कहा जाता है। यह design बहुत smart होता है क्योंकि इससे plane का balance सही रहता है और अलग से fuel tank की जरूरत नहीं पड़ती। Wing के अंदर खास sealed space बनाया जाता है जिसमें fuel रखा जाता है। यह space leak-proof होता है ताकि fuel बाहर न निकले। इसके अंदर sensors भी लगे होते हैं जो fuel level और pressure को monitor करते हैं।

Fuel wings में रखने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इससे center of gravity stable रहता है। जब fuel कम होता है तब भी plane का balance ज्यादा नहीं बिगड़ता। Fuel tank से fuel सीधे pipes के जरिए engine तक पहुंचाया जाता है। इसमें pumps और valves लगे होते हैं जो fuel flow को control करते हैं। Safety के लिए इसमें fire protection system भी होता है, ताकि किसी भी खतरे से बचा जा सके।

Conclusion

Aeroplane Wing Parts के wings के सभी parts मिलकर plane को safe और smooth उड़ान देने में मदद करते हैं। Wing का हर हिस्सा जैसे flaps, ailerons, ribs और spars अपना अलग जरुरी काम करता है। इन parts की मदद से plane lift बनाता है, balance बनाए रखता है और सही दिशा में उड़ता है। Modern aircraft में wings को और ज्यादा मजबूत, हल्का और efficient बनाया जाता है। इसलिए कहा जा सकता है कि wing ही aeroplane की उड़ान की असली ताकत होता है।

Puja Defence Journalist

Puja is a Defence Journalist and Editor at DefencePulse.org. She covers Indian defence, national security, military developments, and strategic affairs, focusing on accurate reporting and easy-to-understand analysis for readers.

Leave a Comment