Monday, 16 Nov 2026INDEPENDENT DEFENCE JOURNALISM
India ReadWatch
DEFENCE PULSEIndian Defence Updates
ANALYSIS / INSIGHTS / PERSPECTIVE

Defence Technology, Indian Defence News

India Defence News Agni-V Missile को रोकना नामुमकिन? GPS के बिना Navigation!

अगर भारत की Agni-V Missile को Intercept करने के लिए दुश्मन अपना सबसे Advanced Missile Defence System Activate करे, लेकिन उसके Radar को एक असली Warhead की जगह कई Fake Targets नजर आने लगें,

By: Defence Pulse Desk ✪

Published on: November 2, 2026. 6:41 pm

अगर भारत की Agni-V Missile को Intercept करने के लिए दुश्मन अपना सबसे Advanced Missile Defence System Activate करे, लेकिन उसके Radar को एक असली Warhead की जगह कई Fake Targets नजर आने लगें, तो क्या होगा? DRDO इसी तरह की एक Electronic Technology पर काम कर रहा है, जो दुश्मन के Missile Defence System के लिए असली और नकली Target के बीच अंतर पहचानना मुश्किल बना सकती है।

जैसे-जैसे नई और Advanced Ballistic Missiles विकसित की जा रही हैं, वैसे ही उनको Counter करने के लिए Ballistic Missile Interceptors भी बनाए जा रहे हैं। जिस तरह Fighter Aircraft के लिए Air Defence System काम करता है, ठीक उसी तरह Ballistic Missiles के लिए Ballistic Missile Defence System काम करते हैं।

Fighter Aircraft के पास दुश्मन की Air Defence से बचने के लिए Chaffs, Flares और Electronic Countermeasures जैसे कई अलग-अलग Countermeasures मौजूद होते हैं। इनकी मदद से वे दुश्मन की Incoming Missiles को Evade कर सकते हैं। लेकिन Ballistic Missiles के पास अभी तक इस तरह के Countermeasures मौजूद नहीं थे।

अब DRDO एक ऐसी Electronic Technology पर काम कर रहा है, जो दुश्मन के Missile System और खासकर Ballistic Missile Defence System के लिए असली Warhead और Fake Target के बीच अंतर पहचानना मुश्किल बना सकती है।

Ballistic Missile को Intercept करना पहले से ही एक बड़ा Challenge है। लेकिन अगर Incoming Missile के साथ Multiple False Radar Signatures भी आने लगें, तो Defender के लिए असली Target को Identify करना और मुश्किल हो जाएगा।

Reports के मुताबिक, DRDO अपनी Agni-V Intercontinental Ballistic Missile के लिए Ejectable Electronic Decoy System विकसित करने पर काम कर रहा है।

ये छोटे Electronic Devices Missile के Post-Boost Phase में Warhead के साथ Release किए जा सकते हैं। Release होने के बाद इनमें Antenna Deploy होंगे। ये दुश्मन के Long-Range Radar Signals को Detect करने के बाद Deceptive Radar Signatures वापस भेजने लगेंगे।

आसान भाषा में समझें तो ये Decoys Radar को ऐसे False Signatures दिखाएंगे, जो असली Warhead जैसे नजर आ सकते हैं। इससे दुश्मन के Tracking System के सामने Multiple Possible Targets दिखाई देंगे। इनमें से कौन-सा असली Target है और कौन-सा नकली, यह पहचानना मुश्किल हो सकता है।

इसका नतीजा यह हो सकता है कि दुश्मन अपने Missile Defence System के Interceptors को Fake Targets पर इस्तेमाल करने के लिए मजबूर हो जाए। Radar पर Multiple Incoming Missiles और Warheads दिखाई देने की स्थिति में Defender को सभी संभावित Targets को Intercept करने की कोशिश करनी पड़ सकती है। इससे उसके Missiles और Reaction Time दोनों पर दबाव पड़ेगा और हमारी Missile के बच निकलने की संभावना बेहतर हो सकती है।

फिलहाल Agni-V पर ऐसे दो Decoy Systems Carry करने का Provision बनाए जाने की बात सामने आई है। इनमें Onboard Battery, Digital Control Board और Radio Frequency Electronics शामिल होंगे, जो Decoy के Activation और Signal Generation में मदद करेंगे।

यहां सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि Electronic Decoys Missile को Invisible नहीं बनाएंगे। बल्कि ये दुश्मन के Radar Tracking और Target Discrimination को और Complicated बनाने का काम करेंगे।

भविष्य में इसी Technology को K-5 और K-6 जैसे Submarine-Launched Ballistic Missile Programs के लिए भी Adopt किया जा सकता है। हालांकि, इसका Official Confirmation अभी सामने नहीं आया है।

DRDO का Vikram VT2 Advanced Armoured Platform

Vikram VT2 Armoured Vehicle
Vikram VT2 Armoured Vehicle

Indian Army के Future Infantry Combat Vehicle Program में DRDO का एक नया Indigenous Armoured Platform अपने Developmental Trials में कुछ महत्वपूर्ण Milestones हासिल कर चुका है।

Future Battlefield में Infantry को सिर्फ Protected Transport की जरूरत नहीं होगी, बल्कि ऐसा Mobile Platform भी चाहिए जो Heavy Firepower देने के साथ-साथ Difficult Terrain और Water Obstacles को भी पार कर सके। इसी Requirement को ध्यान में रखकर Vikram VT2 Advanced Armoured Platform विकसित किया जा रहा है।

DRDO के Vehicle Research and Development Establishment यानी VRDE की तरफ से Tata Advanced Systems Limited और Bharat Forge के साथ मिलकर इस Platform को विकसित करने का काम शुरू किया गया है।

29 अक्टूबर को सामने आई Report के मुताबिक, इसके Wheeled Version ने Development Phase के Trials पूरे कर लिए हैं। इन Trials के दौरान Vehicle ने Mobility, Trench Crossing और Amphibious Capabilities को Demonstrate किया।

इसके अलावा इसका एक Tracked Variant भी बनाया जा रहा है, जिसे इसी समय Test किया जा रहा है।

Vikram VT2 की Firepower और Unmanned Turret

Vikram VT2 की सबसे महत्वपूर्ण विशेषता इसका Unmanned Turret होने वाला है, जिसमें Indigenous 30 mm Gun का इस्तेमाल किया जा रहा है।

इस Turret को Vehicle के अंदर बैठे Crew Members Remotely Operate कर सकते हैं। इसके साथ ही जरूरत के हिसाब से इसमें 7.62 mm Standard PKT Machine Guns और Anti-Tank Guided Missiles भी Integrate की जा सकती हैं।

इसका मतलब है कि यह Platform Infantry को Battlefield में Transport करने के साथ-साथ Armoured Targets और Hostile Positions के खिलाफ Fire Support भी दे सकता है।

Mobility और Protection

Mobility के लिए इसमें Powerful Engine के साथ Automatic Transmission System दिया गया है। वहीं, इसमें मौजूद Hydrojet System इसे Water Obstacles पार करने में मदद करेगा।

इस Vehicle में Modular Ballistic और Blast Protection भी दिया गया है। इसका Protection Level अभी STANAG Level 4 से Level 5 तक होने की बात बताई गई है।

फिलहाल इस Platform में लगभग 65% Indigenous Content मौजूद है। DRDO का लक्ष्य Production-Ready Variant में इसे बढ़ाकर 90% तक करना है।

IG Defence का Karl Long-Range Combat Drone

IG Defence Karl Drone
IG Defence Karl Drone

भारत के Long-Range Combat Drone Program में एक Indigenous Drone 1,000 किलोमीटर तक की Range और Advanced Imaging Sensors के साथ Battlefield में नई Capability देने का दावा कर रहा है।

अभी तक Shahed-136 जैसे One-Way Attack Drones का इस्तेमाल मुख्य रूप से Fixed Targets पर Long-Range Strike करने के लिए किया जाता रहा है। लेकिन अगर कोई Drone Flight के दौरान Target को Observe कर सके और उसकी Location के हिसाब से Engagement करने की Capability रखे, तो यह Battlefield में एक अलग Advantage दे सकता है।

Noida-Based IG Defence ने अपने Karl नाम के Long-Range Combat Drone को इसी तरह की Capabilities के साथ विकसित किया है।

Company के मुताबिक, Karl Drone में लगभग 1,000 किलोमीटर की Range, 7 से 8 घंटे की Endurance और 50 किलोग्राम का Payload मौजूद होने वाला है।

Karl Drone के Imaging Sensors और Communication System

Shahed-136 से तुलना करने पर इसकी एक बड़ी खासियत इसका Imaging Sensor और Communication Grid बताया जा रहा है।

इसमें 1080p Resolution Day Camera और 640p Resolution वाली Thermal Imaging का इस्तेमाल किया गया है। इसका मतलब है कि यह Drone Flight के दौरान Real-Time Surveillance कर सकता है।

Encrypted Radio Frequency Data Link या Optional Satellite Communication की मदद से यह Mission Updates भी Receive कर सकता है।

अगर इसका Communication System और Sensor Feed Reliable रहते हैं, तो यह Platform दुश्मन की Moving Air Defence Units को Track करने और उन्हें Target करने की Capability दे सकता है।

Company Officials की तरफ से Karl को Iranian Shahed-136 और Russian-Origin Geran-2 की तुलना में बेहतर Capability वाला System बताया गया है।

हालांकि, नए Shahed-Class और Geran Variants में भी Camera और Communication Systems जैसे Upgrades देखने को मिले हैं। इसलिए इस Comparison को सिर्फ Basic Shahed Configuration तक सीमित रखना सही नहीं होगा।

कुल मिलाकर Karl Drone की मुख्य खासियत इसकी Long-Range Endurance, Imaging Sensors और Communication Capabilities हैं। ये Capabilities इसे हमारे Heron जैसे Systems के विकल्प के रूप में विकसित करने में मदद कर सकती हैं।

इसका सबसे बड़ा Positive Point इसका Indigenous होना है। जब हम इसे किसी Imported System से Compare करते हैं, तो दोनों Platforms समान Operational Capabilities देते हों, फिर भी इसका Indigenous होना Karl का एक बड़ा Advantage हो सकता है।

Pakistan के नए Air Defence Systems और Fateh-4 Missile

Pakistan Air Defence and Fateh-4
Pakistan Air Defence and Fateh-4

Pakistan की बदलती Military Strategy और नए Air Defence Upgrades को लेकर भी कुछ महत्वपूर्ण Updates सामने आए हैं। पाकिस्तान की तरफ से Border पर नए Short-Range Air Defence Systems और Fateh-4 जैसे Extended-Range Cruise Missile को Deploy करने की कोशिश की जा रही है।

मई 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए Conflict के बाद पाकिस्तान अपने Defensive और Offensive Framework में बड़े स्तर पर बदलाव कर रहा है।

उसका मुख्य फोकस दुश्मन के Drone Swarms से बचने के साथ-साथ Indian Military Facilities और बड़े शहरों को Target करने के लिए Conventional Strike Capability विकसित करना है।

पाकिस्तान के Defence Analyst Farooq Chaudhry के मुताबिक, Pakistani Air Force ने सितंबर में जिन नए Short-Range Systems को Showcase किया था, वे BrahMos जैसी Fast-Moving Cruise Missiles को रोकने में उतने Effective नहीं होने वाले हैं। इनका मुख्य उद्देश्य Mass Drone Attacks और Loitering Munition Attacks से खुद को बचाना है।

Pakistan के Short-Range Air Defence Package में कौन-से Systems हैं?

Pakistani Air Force के इस Air Defence Package में Chinese-Origin HQ-7A Short-Range Air Defence Missile System के साथ Turkey का Korkut 30 mm Gun System और SİPER 40 mm Standard Anti-Drone System भी मौजूद होने की बात कही गई है।

बताई गई जानकारी के मुताबिक, SİPER छोटे Drones के खिलाफ लगभग 700 मीटर तक Effective है। वहीं Korkut System लगभग 4 किलोमीटर की Range में Programmable Airburst Rounds Fire कर सकता है। यह Drone Attacks के खिलाफ एक सस्ता और बेहतर Alternative बनकर सामने आ सकता है।

Fateh-4 Extended-Range Cruise Missile

Offensive Side की बात करें तो पाकिस्तान ने हाल ही में अपने Fateh-4K Extended-Range Version का Test किया है। इसकी Range 750 किलोमीटर से ज्यादा होने की बात कही गई है।

पाकिस्तान इसे Mumbai जैसे बड़े शहरों और भारत की Deep Military Facilities को Target करने के लिए इस्तेमाल कर सकता है।

हालांकि, नए Systems लगाने के बाद भी पाकिस्तान के लिए भारत के Evolving Air Defence Grid को Penetrate करना या BrahMos को लगातार Engage करना आसान नहीं होगा।

क्योंकि Real War Scenario में Sensor Integration और Electronic Warfare सबसे बड़े Deciding Factors होंगे। भारत का Air Defence Network भी इन क्षेत्रों में लगातार विकसित हो रहा है।

DRDO Quantum Technology: GPS के बिना AMCA की Navigation

Indian Fighter Aircraft के लिए एक ऐसी Future Technology पर काम किया जा रहा है, जो दुश्मन के Electronic Warfare Attack के बावजूद Pilots को अपनी Exact Position और Direction का पता लगाने में मदद कर सकती है।

अगर किसी Conflict में दुश्मन GPS Signals को Jam या Spoof कर दे, तो Advanced Fighter Aircraft और उसके Precision-Guided Weapons की Navigation Capability पर बड़ा असर पड़ सकता है।

इसी Challenge का Solution DRDO Quantum Technology की मदद से विकसित करने की कोशिश कर रहा है। Real War में दुश्मन सबसे पहले Satellite Navigation Signals को Jam करने की कोशिश कर सकता है, जिससे Aircraft की Navigation प्रभावित हो सकती है।

Operation Sindoor और Ukraine War में भी GPS Jamming की वजह से Precision-Guided Weapons की Accuracy प्रभावित होने की Reports सामने आई हैं।

भारत इस Single Point of Failure से बचने के लिए ऐसी Technology पर काम कर रहा है, जिस पर दुश्मन के लिए सीधे तौर पर असर डालना मुश्किल हो सकता है।

भारत का Navigation System और NavIC

Kargil War के दौरान अमेरिका की तरफ से भारत को GPS Access नहीं देने के बाद भारत ने अपना Satellite Navigation System विकसित करना शुरू किया था, जिसे NavIC कहा जाता है।

लेकिन मौजूदा स्थिति में इसमें सिर्फ तीन Satellites के Working Condition में होने की बात कही गई है। इसी वजह से इसकी Accuracy प्रभावित होने की जानकारी सामने आई है।

NavIC Constellation को पूरी तरह Operational रखने के लिए कम से कम चार Satellites की जरूरत होती है। आने वाले समय में ISRO की तरफ से नए Satellites Launch किए जाने की योजना है।

DRDO Quantum Avionics कैसे काम करेगा?

इसी बीच DRDO के Hyderabad-Based Research Centre IMRAN की तरफ से Quantum Avionics पर काम किए जाने की बात सामने आई है।

ये Sensors Orbital Satellite Signals पर Depend नहीं करते। बल्कि Atoms के Behaviour और धरती के Magnetic Fingerprint की मदद से Navigation System को Maintain करने की क्षमता रखते हैं। इस Technology में कई अलग-अलग Systems शामिल होते हैं:

  • Quantum Inertial Navigation
  • Quantum Magnetometers
  • Next-Generation Atomic Clocks
  • Quantum Gravimeters

आसान भाषा में समझें तो यह GPS से अलग एक Navigation System होगा, जिसे Jam करना मुश्किल हो सकता है। GPS-Denied Environment में इसका इस्तेमाल करके Navigation को Maintain किया जा सकता है।

इस Technology का एक बड़ा Advantage यह है कि Quantum Inertial Sensors न तो कोई Signal Transmit करते हैं और न ही कोई Signal Receive करते हैं। इसी वजह से इन्हें पारंपरिक तरीके से Jam करना बेहद मुश्किल हो सकता है।

AMCA और Future Fighter Aircraft के लिए Quantum Technology

National Quantum Mission के ₹6,000 करोड़ के Budget के तहत DRDO, Qubits जैसे Local Startups को Fund कर रहा है, ताकि इस Technology के Components को पूरी तरह Indigenous तरीके से विकसित किया जा सके। हालांकि, इस Technology के Mid-2030 तक तैयार होने की उम्मीद बताई जा रही है।

Long Term में यह Technology AMCA और भारत के Future Fifth-Generation या Sixth-Generation Platforms के लिए महत्वपूर्ण Advantage बन सकती है। इससे Future Aircraft को GPS-Independent Navigation Capability देने में मदद मिल सकती है।

Defence Pulse Desk

Defence Pulse एक स्वतंत्र रक्षा समाचार टीम है, जो भारत की रक्षा से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाती है। हमारी टीम डीआरडीओ, भारतीय सेना, नौसेना, वायुसेना और रक्षा तकनीक से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं पर लगातार नजर रखती है।

1 thought on “India Defence News Agni-V Missile को रोकना नामुमकिन? GPS के बिना Navigation!”

Leave a Comment