Monday, 16 Nov 2026INDEPENDENT DEFENCE JOURNALISM
India ReadWatch
DEFENCE PULSEIndian Defence Updates
ANALYSIS / INSIGHTS / PERSPECTIVE

DRDO News, Indian Defence News

Indian Defence Updates: 120mm RAMS, DRDO UAV, Hawk Eye 2700 Radar और Philippines Akash Deal

भारतीय रक्षा क्षेत्र में लगातार नई तकनीकों और स्वदेशी हथियार प्रणालियों का विकास हो रहा है। इसी बीच Indian Army के लिए 120mm Rapid Attack Mortar System, DRDO की नई 30kg Class UAV और

By: Defence Pulse Desk ✪

Published on: November 14, 2026. 9:04 pm

भारतीय रक्षा क्षेत्र में लगातार नई तकनीकों और स्वदेशी हथियार प्रणालियों का विकास हो रहा है। इसी बीच Indian Army के लिए 120mm Rapid Attack Mortar System, DRDO की नई 30kg Class UAV और Data Patterns के Hawk Eye 2700 ASR Radar को लेकर अहम अपडेट सामने आए हैं।

वहीं, भारत के Defence Export को एक और बड़ी कामयाबी मिल सकती है, क्योंकि Philippines के साथ Akash Air Defence System की $200 Million Deal पर बातचीत आगे बढ़ रही है। आज के इस Defence Update में इन सभी महत्वपूर्ण खबरों और इनके पीछे की तकनीक को विस्तार से समझेंगे।

1. Kalyani Strategic Systems का 120mm Rapid Attack Mortar System

Indian Defence Updates
Indian Defence Updates

इंडियन आर्मी की आर्टिलरी फायर पावर और भारत फोर्ज की डिफेंस सब्सिडियरी Kalyani Strategic Systems Limited की तरफ से एक बड़ी अपडेट सामने आई है। Kalyani Strategic Systems Limited ने अपने नए 120mm RAMS यानी Rapid Attack Mortar System की Development को लेकर पहली बार एक बड़ा ऐलान किया है, जिसे एक Agile 4×4 Tactical Vehicle के ऊपर Mount किया गया है।

पिछले साल ऐसे ही सिस्टम के लिए इंडियन आर्मी की तरफ से अपनी Requirement रखी गई थी, जिसके बाद भारत की अलग-अलग Defence Companies इस Segment में अपना-अपना Development शुरू कर चुकी हैं।

अब समझते हैं कि आखिर इस सिस्टम की असली Tactical जरूरत क्या है? Traditional Mortar को Deploy करने के लिए Soldiers को गाड़ी से उतरकर सबसे पहले जमीन के ऊपर Base Plate सेट करनी पड़ती है यानी Mortar System को सेट करना पड़ता है, जिसमें कई मिनट लग जाते हैं।

लेकिन आज के Modern Battlefield में जहां हर वक्त Drone की मदद से ऊपर से Surveillance हो रही है, एक जगह रुकना मतलब Enemy के Counter Battery Fire या Loitering Munition को दावत देना है।

RAMS में Crew को गाड़ी से उतरने की जरूरत नहीं पड़ती है। यह सिस्टम March to Fire Mode में काम करता है और कुछ ही Seconds में Fire करके तुरंत अपनी Position को Change कर देता है।

यह बिल्कुल वैसा ही सिस्टम है जैसे एक Boxer Punch मारने के बाद एक Second के अंदर ही अपनी Position या Head Movement को बदल देता है, ताकि सामने वाले का Counter Punch फेल हो जाए।

Strategic Geography के हिसाब से देखा जाए तो Ladakh के High Altitude Mountain Passes और LoC पर जहां Heavy 155mm Standard Howitzer को ले जाना थोड़ा मुश्किल होता है, वहां पर हल्के 4×4 Vehicle के ऊपर Mounted 120mm Mortar System को आराम से Deploy किया जा सकता है, जो Infantry को जबरदस्त Indirect Fire Support Provide कर सकते हैं।

ये Extreme Cold, Heat और Monsoon में भी अपनी Mobility बनाए रखने के लिए Design किए जा रहे हैं, जो कि 4×4 System होने की वजह से Snow और कीचड़ में भी आराम से Move कर सकते हैं।

हालांकि, एक Engineering Challenge भी इसमें सामने आने वाला है, क्योंकि एक हल्के 4×4 Chassis पर 120mm Mortar के Heavy Recoil Forces को Control करना थोड़ा मुश्किल बनने वाला है। इसके लिए Kalyani Strategic Systems Limited को इस Vehicle के Suspension System और Hydraulic Stabilization पर बहुत ही बारीकी से काम करने की जरूरत पड़ सकती है।

लेकिन अगर यह सिस्टम आगे चलकर इंडियन आर्मी के Trials में खरा उतरता है, तो इंडियन आर्मी के साथ-साथ Global Export Market में भी इसकी बड़ी Demand बन सकती है।

2. DRDO की 30kg Class Fold-Out Wing UAV और Pneumatic Launch Technology

Indian Defence Updates
Indian Defence Updates

अगला अपडेट DRDO की Hyderabad Based Laboratory Research Centre Imarat यानी RCI की तरफ से है, जहां एक नए 30kg Class की Fold-Out Wing UAV और उसके Tube Launcher System के Development के लिए एक नया Tender Issue किया गया है।

3 नवंबर 2026 को Research Centre Imarat यानी RCI ने दो अलग अलग Tender Float किए हैं। पहला इसमें Launcher System और Non Recurring Engineering Design के लिए है और दूसरा एक Build to Print Integrated Launch Tube Assembly के लिए Issue किया गया है। अब समझते हैं कि इस सिस्टम की खास Engineering बात क्या होने वाली है।

Normally Canister से UAV या Missile Launch करने के लिए Solid Rocket Booster का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे Launch के वक्त भारी धुआं और Heat Signature Generate होता है।

लेकिन यहां पर DRDO Gas Cartridge का इस्तेमाल करके Pneumatic Launch पर काम कर रही है। यह बिल्कुल वैसा ही सिस्टम है जैसे एक Air Gun में Compressed Air Pressure का इस्तेमाल करके Pellet को Fire किया जाता है, जिसमें किसी Chemical Propellant की जरूरत नहीं पड़ती है।

इसका सबसे बड़ा Tactical फायदा यह है कि दुश्मन के Thermal Sensor या Radar को Launch Point की भनक तक नहीं लगने वाली, जो LoC या Ladakh के Forward Post से Surveillance और Loitering Munition Strike के लिए बेहद जरूरी होने वाला है।

क्योंकि जब आप दुश्मन के बहुत करीब और आमने-सामने होते हो, तो ऐसे में आपकी तरफ से किए जाने वाले हर एक हरकत के ऊपर दुश्मन की नजर होती है। खासकर Heat Signature Visual Range में सबसे पहले Detect हो जाते हैं, जिनको Minimize करना Survivability को कई गुना तक Increase कर सकता है।

इसके अलावा DRDO ने इस पूरे Project को अलग अलग Work Package के अंदर Divide कर दिया है, जहां Fold-Out Wing, Launch Tube, Firing Controller और Low Power RF Transmitter को Private Industry के साथ मिलकर Develop किया जाएगा।

हालांकि, एक ध्यान देने वाली बात यह भी है कि इस Launcher का Tender पहले जुलाई 2026 में भी Float किया गया था और अभी नवंबर में इसको दोबारा Issue किया गया है। इसका मतलब यह हो सकता है कि पिछली बार जो Tender निकाला गया था, वह पूरा नहीं हुआ था या फिर DRDO की तरफ से जो Requirement रखी गई थी, उसमें Participate करने वाली Companies उसे पूरा नहीं कर पाई थीं।

अभी यह Clear नहीं हुआ है कि 30kg Class का Platform किस Specific Tactical UAV या Heavy Loitering Munition का Program होने वाला है। लेकिन जहां तक मेरा मानना है कि यह एक Tactical Loitering Munition होने वाला है, जिसको खासकर Forward Position पर Deploy करने के लिए Develop किया जा सकता है।

3. Data Patterns Hawk Eye 2700 ASR Radar vs DRDO Virupaksha Radar

Indian Defence Updates
Indian Defence Updates

अगला अपडेट Indian Defence Electronics Giant Data Patterns India और उसके Indigenous Hawk Eye Series के ASR Radar की तरफ से है, जिसको अभी MiG-29 और Su-30MKI जैसे Fighter Aircraft के लिए Design किया जा रहा है।

Company Management की तरफ से दिए गए Data के मुताबिक इस Radar का Hardware Development अब पूरी तरह से Complete हो चुका है, लेकिन Software Integration में अभी Delay देखने को मिल रहे हैं।

अब Management की तरफ से यह बात साफ नहीं की गई कि जो Software है, इसको बाहर से खरीदा जाएगा या In-House Develop किया जाएगा। जिसका मतलब है कि Radar को पूरी तरह Operational होने में अभी थोड़ा समय और लगने वाला है।

अब समझते हैं कि आखिर यह Hawk Eye 2700 Radar Indian Air Force के लिए इतना खास क्यों बनने वाला है। Data Patterns ने इसको Aero India 2025 में पहली बार Showcase किया था और इसे DRDO के Virupaksha ASR Radar का Direct Competitor के तौर पर देखा जा सकता है।

यह एक X-Band ASR Radar है, जिसमें पुराने Gallium Arsenide Technology का इस्तेमाल करने की बजाय Modern Gallium Nitride Technology का इस्तेमाल किया जा रहा है, जो ज्यादा Power Efficiency, बेहतर Cooling और लंबी Durability देने के लिए Design किया गया है।

Specifications के हिसाब से देखा जाए तो Hawk Eye 2700, 5 Square Meter वाले Target को 350km की दूरी से, 2 Square Meter वाले Target को 250km की दूरी से और 1 Square Meter वाले Target को या छोटे Target को 200km की दूरी से Track कर सकता है।

जहां DRDO के Virupaksha Radar में लगभग 2400 TR Modules होने की बात सामने आई है, वहीं Hawk Eye 2700 में शायद 2700 के आसपास TR Modules मौजूद होते हैं, जो Su-30MKI की Beyond Visual Range Combat Power को एक नए Level पर ले जा सकता है।

लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि Hawk Eye 2700 में DRDO के Virupaksha Radar के मुकाबले ज्यादा TR Modules होने के बाद भी शायद Performance के मामले में यह DRDO के Radar को Match नहीं कर सकता है।

क्योंकि DRDO की तरफ से दिए गए Data के मुताबिक Virupaksha Radar Normal Fighter Size Target यानी 1 से 3 Square Meter वाले Target को 400km से भी ज्यादा दूरी से Track कर सकेगा। इसके अलावा यह Stealth Target को भी लगभग 200km की दूरी से Detect करने में सक्षम होने वाला है।

अब इसके पीछे एक कारण AESA Radar के TR Modules नहीं, बल्कि इसका असली दिमाग उसका Software और Signal Processing Algorithm होने वाला है।

यह बिल्कुल वैसा ही है जैसे आपके पास दुनिया के सबसे Powerful Gaming PC का Hardware तो तैयार है, लेकिन बिना Optimized Operating System और Driver के वह अपनी पूरी ताकत नहीं दिखा सकता है।

इसी वजह से शायद Data Patterns का Radar DRDO के Radar से ज्यादा TR Modules होने के बावजूद भी Detection के मामले में थोड़ा पीछे पड़ रहा है।

लेकिन फिर भी यह वर्तमान के Su-30MKI Radar के मुकाबले कई गुना बेहतर होने वाला है और आगे चलकर अगर Data Patterns की तरफ से इसकी Software Issues को Resolve कर दिया जाता है, तो हो सकता है इसका Performance DRDO के Virupaksha Radar को भी पीछे छोड़ सकता है।

लेकिन अब देखना यह होगा कि Data Patterns अपनी Software Bottleneck को कितनी जल्दी Resolve कर पाता है और Indian Air Force की Super Sukhoi Upgrade में Virupaksha और Hawk Eye 2700 Radar में से किसको Select किया जाता है।

4. Philippines के लिए Akash System की $200 Million Defence Deal

Indian Defence Updates
Indian Defence Updates

अगला अपडेट भारत के Defence Export और Akash SWAN Air Defence System की एक बहुत बड़ी कामयाबी को लेकर है।

BrahMos Supersonic Cruise Missile के बाद अब भारत और Philippines के बीच 200 Million Dollar की Akash SWAN की Deal पर Financial बातचीत लगभग पूरी होने की बात सामने आई है और Mid-2027 तक इस पर Final Signature होने की बात सामने आई है।

इस Deal के पूरे होते ही Philippines, Armenia, Tajikistan और Turkmenistan के बाद Akash System को खरीदने वाला चौथा देश बन जाएगा। अब समझते हैं कि आखिर Philippines को Akash SWAN की इतनी सख्त जरूरत क्यों पड़ रही है।

South China Sea Region में बढ़ते तनाव के बीच Philippines अपने PIADS यानी Philippines Integrated Air Defence System को मजबूत करने की कोशिश कर रहा है।

उनके पास पहले से ही Israeli Origin SPYDER Air Defence System मौजूद है और Akash SWAN उसके ऊपर एक बिल्कुल Medium Range की Shield Create करने वाला है।

अब इसको चुनने का जो सबसे बड़ा Point है, वह यह है कि Indian Air Force पहले से ही SPYDER System के साथ Akash SWAN को Integrate करके Operate कर रहा है।

इसलिए Philippines के लिए अपने SPYDER System के साथ Akash SWAN System के Radar और Command Network को आपस में Combine करने या Operate करने में काफी आसानी होने वाली है। और यह एक Major कारण है, जिस वजह से Philippines की तरफ से अभी Akash Air Defence System को Select किया गया है।

इसके अलावा Philippines ने खासकर Akash SWAN Variant को चुना है, जिसमें भारत के Indigenous AESA Active Seeker का इस्तेमाल किया जाता है, जो कि लगभग 200 Meter से भी Close Range Target को Engage करके मार गिराने के लिए Design किया गया है।

अब Logistics के मामले में भी यह Deal Manila के लिए Super Efficient बनने वाली है, क्योंकि Akash Launcher को उन्हीं Tatra Truck के ऊपर Mount किया जाएगा, जो पहले BrahMos Deal के साथ Philippines को Supply किए गए थे। जिससे Philippines के लिए इनकी Maintenance और Spare Parts का खर्चा कम हो जाएगा।

और जैसे कि Philippines एक Island से भरा हुआ देश है और उनके Bridges वगैरह Heavy Load के लिए Design नहीं किए गए हैं। इस वजह से Swift Movement के लिए Philippines की तरफ से BrahMos Deal के वक्त भी भारत को Specially Lightweight Launch Vehicle की Demand की गई थी।

जिस वजह से Philippines को Deliver किए गए BrahMos के Vehicle को Modify करके थोड़ा हल्का बनाया गया था, जो कि Indian Variant के मुकाबले काफी हल्के होने वाले हैं।

तो अभी Same Vehicle को Akash System के साथ भी उनको Deliver किया जाएगा, जिससे Philippines को Mobility से Related कोई Issue सामने नहीं आने वाला है।

अब पिछले साल Pakistan के साथ हुए Conflict में जब Akash System ने Pakistan की तरफ से आने वाली कई Guided Rocket और Drones को Intercept किया था, तब से Global Market में इसकी Demand काफी तेजी से बढ़ रही है।

और सिर्फ South East Asia ही नहीं, बल्कि Africa, Gulf Countries और South American Countries में भी Akash System की चर्चा बढ़ती जा रही है। अभी Manila के साथ इस Deal के Final होने के बाद South East Asia में भारत की Defence Export Capability और भी बेहतर होने वाली है।

Defence Pulse Desk

Defence Pulse एक स्वतंत्र रक्षा समाचार टीम है, जो भारत की रक्षा से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाती है। हमारी टीम डीआरडीओ, भारतीय सेना, नौसेना, वायुसेना और रक्षा तकनीक से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं पर लगातार नजर रखती है।

Leave a Comment